फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य आदि क्षेत्र में जिले के दस लोगों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए इच्छुक लोगों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सहायक पर्यटन अधिकारी प्राण रंजन ने बताया कि पर्यटन नीति-2022 के तहत प्रदेश के स्थानीय एवं लुप्तप्राय कला, संगीत, हस्तकला, लोक नृत्य व व्यंजनों को पुनर्जीवित करने में लगे लोग अथवा समूह को पांच लाख रुपये तक का वित्तीय प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है। इस अनुदान को देने के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद की संस्तुति पद दी जाएगी। यह अनुदान प्रत्येक वित्तीय वर्ष में मंडल के अधिकतम 10 आवेदकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति सहायक पर्यटक अधिकारी कार्यालय, बुद्ध मार्ग कुशीनगर से आवेदन पत्र लेकर आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें