पडरौना। शहर में गर्मी के मौसम में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को तिलक चौक पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मर का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जन सुविधाओं को लेकर काम कर रही है। शहर के तिलक चौक पर लंबे समय से बिजली की आपूर्ति में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की मांग चली आ रही थी। अब नए ट्रांसफार्मर के लगने से शहरवासियों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति होती रहेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, आनंद मिश्रा, प्रमोद गौतम,महेश रौनियार,सतीश साहा,मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।