फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Fri, 20 Dec 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सपहा में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और विद्यालय के प्रधानाचार्य ने झंडारोहण किया। इंटर कॉलेज के परिसर में सुबह नौ बजे विद्यालय के बच्चे, शिक्षक, स्काउट-गाइड प्रशिक्षक ड्रेस में पहुंचे। सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के बाद झंडारोहण और स्काउट गीत के साथ शुभारंभ हुआ। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरजीत प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से जीवन में आने वाली सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना कैसे करना चाहिए। उससे संबंधित आवश्यक जानकारियां मिलती है। इस दौरान शिक्षक रविंद्र नाथ यादव, खुर्शीद अंसारी, रीमा यादव, अखिलेश कुशवाहा, शैलेश गिरी, रंजना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें