फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मिनी स्टेडियम, मंडी, हाट पैड और पुस्तकालय का उद्धाटन आज

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम पंचायत चकदेइयां और खेसारी गिदहां में नवनिर्मित खेल मैदान/मिनी स्टेडियम का मंगलवार सुबह 10 बजे सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक पीएन पाठक उद्धाटन करेंगे। इसके अलावा भैंसहा गांव के छोटी गंडक नदी के किनारे नवनिर्मित मंडी हाट पैड और लाइब्रेरी का भी लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


क्षेत्र के खेसारी गिदहां में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), राज्य वित्त और केंद्रीय वित्त से मिनी स्टेडियम तैयार किया गया है। यह स्टेडियम ग्राम पंचायत की 150 डिसमिल बंजर भूमि पर बनाई गई है। इसके निर्माण में करीब 25 लाख रुपये खर्च हुए हैं। चकदेइयां में भी ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को उभारने के लिए 25 लाख की लागत से खेल मैदान/मिनी स्टेडियम बनकर तैयार है। इसके अलावा भैंसहा में छोटी गंडक नदी के किनारे मनरेगा व केंद्रीय वित्त की धनराशि 12 लाख रुपये से नवनिर्मित मंडी हाट पैड और एक लाख रुपये की लागत से लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है। इन सभी निर्माण कार्यों का मंगलवार को लोकार्पण होगा।भैंसहा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय ने बताया कि लोकार्पण की तैयारी चल रही है। लोकार्पण के दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें