लोक अदालत- जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से।
खेलकूद- रविंद्र नगर स्थित जिला स्टेडियम में दो दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 10 बजे से।
कथा- महुअवा देवरिया गांव में नौ दिवसीय सतचंडी महायज्ञ में मधु-कैटभ वध की कथा का आयोजन अपराह्न 01 बजे से।
कथा- रामकोला क्षेत्र के खोटही गांव के परसिया स्थित काली मंदिर परिसर में 11 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में भंडारे के साथ कथा का समापन सुबह 10 बजे से।
शपथ ग्रहण- सेवरही नगर पंचायत सभागार में वार्ड संख्या-17 जवाहर नगर के उप चुनाव में निर्वाचित महिला सभासद अंजली देवी का शपथ ग्रहण शाम चार बजे से।
गोष्ठी- उदित नारायण पीजी कॉलेज सभागार में संविधान गौरव दिवस मनाने के लिए गोष्ठी का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से।