फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अतिक्रमण की कार्रवाई में दिव्यांग का छिना आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण की कार्रवाई में दिव्यांग का छिना आशियाना
विज्ञापन

- पॉलिथिन का घर बनाकर बुजुर्ग मां के साथ रह रहा दिव्यांग युवक
- एसडीएम ने प्रधान को दिया भूमि का प्रबंध करने का निर्देश
पकड़ियार बाजार। क्षेत्र के कोटवा कला गांव में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से दिव्यांग और उसकी मां पॉलिथिन का घर बनाकर रहने को मजबूर हैं। भूइधरी की जमीन समझकर पहले से बसी आबादी में घर बनाने वाले दिव्यांग युवक का घर भी कार्रवाई में टूट गया है। सर्दी के मौसम में दिव्यांग और उसकी बूढ़ी मां पर हुए सितम को देखकर लोग परेशान हैं। एक तरफ कानून की लाठी है तो दूसरी तरफ दिव्यांग की अपनी मजबूरियां हैं। मामले की जानकारी होने पर खड्डा एसडीएम भावना सिंह ने दिव्यांग सहित अन्य सभी निराश्रितों के लिए भूमि का प्रबंध करने का निर्देश दिया है।
कोटवा कला गांव के हूलकावन टोला निवासी गोवर्धन तिवारी ने गांव के कुछ लोगों पर सार्वजनिक रास्ते पर घर बनाकर अतिक्रमण की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी। कार्रवाई नहीं होने पर हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को रास्ते की भूमि खाली कराने का आदेश दिया। सोमवार को खड्डा तहसीलदार दिनेश कुमार ने जेसीबी से सार्वजनिक रास्ते की जमीन में बने अखिलेश मिश्र, जयप्रकाश, अंगद, राधेश्याम, दिलीप सहित छह लोगों के मकान को ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई की जद में दिव्यांग अंगद कुशवाहा का भी घर आ गया। इसके बाद वह पॉलिथिन का घर बनाकर मां के साथ रह रहे हैं। बुधवार को प्लास्टिक के नीचे गुमशुम बैठे अंगद ने बताया कि घर बचाने के लिए मुकदमे में खेत बेचकर पैसा खर्च कर दिए, लेकिन न घर बचा न ही खेत। लोगों की मदद और मजदूरी करके किसी तरह से घर बना था। इस जमीन पर लोग चार पीढ़ियों से बसे हुए थे। तब किसी को यह नहीं मालूम था कि सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अंगद ने मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर सार्वजनिक रास्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई है। निराश्रित दिव्यांग के बारे में जानकारी होने पर वहां के ग्राम प्रधान को बुलाकर प्रभावित सभी निराश्रितों के लिए भूमि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। - भावना सिंह, एसडीएम खड्डा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें