फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज में बीएलओ पर मतदाता सूची से नाम काटने का लगाया आरोप

Tue, 30 Dec 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज ब्लॉक के लतवा जीत गांव के 50 से अधिक लोगों ने तहसील मुख्यालय पहुंच कर एसडीएम तमकुहीराज को शिकायती पत्र सौंप कर जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि बीएलओ ने जानबूझकर करीब सौ से अधिक पुराने वोटरों का नाम पंचायत निर्वाचन सूची से हटा दिया हैं। वही 50 से अधिक नए वोटरों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर नाम दुरुस्त कराने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया। तमकुहीराज ब्लॉक के लतवा जीत निवासी 50 से अधिक लोग तहसील मुख्यालय पहुंचे। एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्र को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीण गोपाल गुप्ता, महात्म गुप्ता, अवध गुप्ता, राजेश, अरुण गुप्ता, अशोक शर्मा, सरोज देवी, अनिल आदि का आरोप है कि गांव के बीएलओ ने जानबूझकर करीब सौ से अधिक पुराने वोटरों का नाम पंचायत निर्वाचन सूची से हटा दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें