फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुल्हन के लिए दुल्हे पक्ष ने नहीं निभाई ये रस्म, दुल्हा पुलिस हिरासत में- जानिए क्यों

Wed, 24 Apr 2024 11:21 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुल्हे को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुशीनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के गांव मोतीपाकड़ में मंगलवार की रात आई बारात बगैर शादी के वापस लौट गई। शादी नहीं होने का कारण दुल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए कपड़ा, जेवर नहीं लाने के बात पर शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है। इस दौरान घरातियों और बरातियों में हाथापाई भी हुई, जिसके बाद बराती दूल्हे को छोड़ कर भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर थाने गई है।

विज्ञापन


मोतिपाकड़ निवासी सुरेश गौड़ की पुत्री पुजा की शादी पिपरा डिबनी निवासी स्वर्गीय रामरेखा गौड़ के पुत्र हरिकृष्ण गौड़ के साथ तय हुई थी। मंगलवार को लड़का पक्ष बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। हिंदू रीति रिवाज के साथ विधि-विधान पूर्वक द्वारपूजा, जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

शादी से ठीक पहले डाल में कपड़ा न लाने के कारण वर पक्ष और वधू पक्ष में कहा सुनी होने लगी। बात बढ़ी तो हाथा पाई भी हो गई। इसी दौरान बाराती मौके से फरार हो गए। रात भर वधू पक्ष के लोग दुल्हे को बैठाए रखे। सूबह लड़की के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर दुल्हे को थाने लेकर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें