अत्याधुनिक संसाधनों से मजबूत हुई स्वास्थ्य सेवा : डॉ. गौतम
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से हुआ सतत चिकित्सा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की तरफ से शनिवार की रात कुशीनगर एक होटल में सतत चिकित्सा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें चिकित्सकों ने नवीनता इलाज पद्धति के बारे में जानकारी दी।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. गौतम स्वरूप ने कहा कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य संसाधनों से देश की स्वास्थ्य सेवा अत्यधिक मजबूत हुई है। इन संसाधनों के अभाव में छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज करने में डॉक्टर को परेशानी होने के साथ मरीजों को अधिक खर्च करना पड़ता था। अब इन संसाधनों से बीमारी के सही कारण और इलाज के बारे में ठीक जानकारी लेकर बेहतर इलाज किया जा सकता है। उन्होंने हृदय की बाईपास सर्जरी, एंजियोप्लास्टी, कृत्रिम हार्ट पंप से एनजीओप्लास्टी आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम को कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. साकेत पांडेय, सर्जन डॉ. आशुतोष पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, डॉ. जीपी राय, डॉ. योगेश्वर कुमार मद्धेशिया, डॉ. सीपी गुप्त आदि ने संबोधित कर बेहतर इलाज और उसके संसाधनों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान डॉ. विजय मद्धेशिया, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. आरएस यादव, डॉ. एसके सिंह, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. भावना गुप्त, डॉ. पीएन गुप्त, रवि सिंह, अमित वर्मा, राजीव दुबे, अमित श्रीवास्तव, प्रवीन आदि मौजूद रहे।