फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्राली पर मिला खरीदा गया अवैध गन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन ट्राली पर मिला खरीदा गया अवैध गन्ना
विज्ञापन

पिपराइच चीनी मिल के जीएम और छितौनी गन्ना समिति के सचिव ने की जांच
छितौनी। पिपराइच चीनी मिल के जीएम और छितौनी गन्ना समिति के सचिव ने क्षेत्र में अवैध गन्ना खरीद की जांच की। इसमें तीन ट्राली पर लदा अवैध रूप से खरीदा गया गन्ना मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए जीएम के निर्देश पर सचिव ने हनुमानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
क्षेत्र के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पनियहवा-पडरौना मार्ग के धरनीपट्टी से छितौनी बाईपास तक अवैध रूप से गन्ने की खरीदारी करने का आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर पिपराइच चीनी मिल के जीएम अरविंद कुमार सोमवार शाम गन्ना समिति के सचिव सुबास राम के साथ धरनीपट्टी पहुंचे। वहां अवैध रूप से गन्ना खरीद कर तीन ट्रालियों पर लोडिंग करते कुछ लोग मिले। इसके गंभीरता से लेते हुए जीएम ने छितौनी गन्ना समिति के सचिव को पकड़े गए तीनों ट्रालियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सचिव ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जीएम ने कहा कि किसानों को बताया गया कि जल्द ही चीनी मिल चालू हो जाएगी। इसलिए किसी बिचौलिये के चक्कर में न पड़ें। गन्ना माफिया के खिलाफ कार्रवाई के लिए सचिव को थाने में तहरीर देने के लिए निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें