फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिरकिया में अवैध पैथाेलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर सील

Wed, 18 Sep 2024 07:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, पैथाेलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटरों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है। मंगलवार को पडरौना शहर से सटे खिरकिया बाजार में अवैध रूप से संचालित पैथाेलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। इस मामले में एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अवेधश कुशवाहा ने संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम खिरकिया बाजार में संचालित हो रहे लाइफ केयर पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने पहुंची। जांच के दौरान जब टीम ने संचालक अब्बास अंसारी से पंजीकरण से संबंधित कागजात मांगा तो संचालक कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद टीम ने पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर को अवैध पाकर उसे सील कर दिया। एसीएमओ ने बताया कि संचालक की ओर से अवैध रूप तरीके से पैथालॉजी व अल्ट्रासाउंड सेंटर को संचालित किया जा रहा था। पैथालॉजी में चीन निर्मित मशीन का प्रयोग किया जा रहा था। कोई भी वैध कागजात संचालक के पास नहीं मिला। इसके बाद सील की कार्रवाई करते हुए संचालक अब्बास अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। बुधवार को इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें