फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पटाखे की अवैध फैक्टरी पकड़ी गई, पुलिस ने दो को भेजा जेल

Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरगिया। खानू छपरा गांव के सरेह में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी का शुक्रवार को पुलिस ने भंडाफोड़ कर संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 150 किलो से अधिक पटाखा बनाने की सामग्री बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा के धंधेबाजों में खलबली मची है।
विज्ञापन

अवैध पटाखा बनाने और डंप करने का खेल चल रहा है। पुलिस की सक्रियता के बावजूद पटाखे के धंधेबाज अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में नेबुआ नौरंगिया के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह टीम के साथ पंडालों में भ्रमण कर रहे थे। सूचना मिली कि खानू छपरा गांव के सरेह में एक मकान के अंदर पटाखा फैक्टरी चल रही है। पुलिस टीम ने सरेह के मकान में छापा मारा। मकान के अंदर पटाखा बनाने का काम चल रहा था।
पुलिस ने मौके से दो पटाखा बनाने वाले धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। इनका लाइसेंस था, लेकिन 31 मार्च 2024 को ही समाप्त हो गया था अवैध तरीके से कारोबार संचालित हो रहा था।पुलिस ने मौके से पटाखे और पटाखा बनाने की करीब डेढ़ क्विंटल बारूद समेत विभिन्न सामग्री जब्त कर ली। खाून छपरा निवासी अवैध पटाखा फैक्टरी संचालक इशुदिन व भोला को गिरफ्तार कर लिया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें