फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा, विधायक ने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की है। विधायक का आरोप है कि कप्तानगंज नगर पंचायत के आराजी नंबर 1918, 1917 और 1916 की एसडीएम कप्तानगंज की ओर से की गई जांच में इसका भंडाफोड़ हुआ। एसडीएम की पता चला कि आराजी नंबर 1918 प्राथमिक विद्यालय और आराजी नंबर 1917 जो जूनियर हाई स्कूल के नाम से राजस्व अभिलेख में दर्ज है। इस जमीन कुछ लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है। पूर्व में स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद भी जिम्मेदार अफसर अवैध कब्जा खाली कराने में रूचि नहीं ले रहे हैं। इस मामले की जांच कराकर स्कूल के जमीन से कब्जा खाली कराने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें