फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईजी ने किया नेबुआ नौरंगिया थाने का निरीक्षण, दिए निर्देश

Tue, 19 Dec 2023 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में भवनों की जांच करते आईजी जे रविंदर गौंड़ व एसपी धवल जायसवाल।संवाद
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी जोन गोरखपुर) जे रविंद्र गौड ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आईजी थाने पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले थाना परिसर में पुराने और लावारिस पड़े वाहनों की जानकारी ली। इसके बाद परिसर में निर्माणाधीन बैरक भवन देखा और उसके बगल में जर्जर पड़े भवन को देखते हुए आगंतुक कक्ष पहुंचे, जहां सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित देख प्रसन्नता जताई। उन्होंने हेल्प डेस्क व महिला हेल्प डेस्क के बारे में जानकारी ली। एफआईआर के लंबित मामले समेत समय से विवेचना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद आईजी ने 20 चौकीदारों में साइकिल, साफा और ट्रार्च वितरण किया। निरीक्षण के दौरान पहुंचे एक फरियादी की शिकायत की सुनकर एसओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन से मिले निर्देशों का स्थानीय स्तर पर पालन होने समेत अन्य की जानकारी ली गई है। विवेचना समय से हो, इसके लिए रसीद सिस्टम शुरू हो चुका है। शिकायतकर्ताओं को रसीद दी जाए, जिससे पता चल सके कि उनके मामले में क्या प्रक्रिया चल रही है। सिपाहियों के लिए बैरेक की कमी है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। अभिलेखों में छोटी-छोटी कमी मिली है, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान एसपी धवल जयसवाल, सीओ कुंदन मिश्र, कपिल देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें