आग लगी तो जान बचाना हो जाएगा मुश्किल
जिले के अधिकतर होटलों व अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं
डीएम ने गठित की पांच सदस्यीय टीम, रिपोर्ट पर सील किए जाएंगे प्रतिष्ठान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले के अधिकतर होटलों व अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं है। इसका जिक्र अग्निशमन विभाग ने डीएम को भेजी रिपोर्ट में की है। डीएम ने संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की है। जांच में यदि मामला सही पाया गया तो मानक विहीन होटलों व अस्पतालों पर शिकंजा कसना तय है।
‘अमर उजाला’ ने 11 सितंबर को ‘सावधान! अधिकतर होटलों में आग से बचाव के इंतजाम नहीं’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद इस पर सिरीज चलाई गई थी। डीएम ने खबरों को संज्ञान में लेेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि 43 होटल व अस्पताल ऐसे जहां सीढ़ी और फायर सेफ्टी सिस्टम का टोटा है।
...
कोट
अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट पर जांच के लिए टीम गठित की गई है। संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में जांच कराई जाएगी। एसडीएम की रिपोर्ट पर मानक पूरा न करने वाले होटलों व अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एस राजलिंगम, डीएम