फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शव नहीं मिला तो तीसरे दिन पुतला जलाकर किया अंतिम संस्कार

Fri, 08 Sep 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। बंजरिया घाघी नदी में पुल से नदी में कूदे 58 वर्षीय मोहन साहनी का बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका। हालांकि, गोताखोर काफी देर तक नदी में उनकी तलाल किए। अंत में परिजन निराश होकर दोपहर बाद उन्हें मृत मानकर प्रतीकात्मक पुतला जलाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

चौरा खास थाना के ग्राम जौरा मनराखन बनिया टोला निवासी मोहन साहनी मंगलवार की दोपहर घर से दो किलोमीटर दूर ग्राम नोनिया पट्टी के टोला सोनबरसा के दक्षिण घाघी नदी में कूद गए थे। तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी उनकी तलाश की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें