फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने नहीं की मदद तो ग्राम प्रधान बने सहारा

Wed, 20 Dec 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। उत्तराखंड के एक बुजुर्ग ने कसया पुलिस से पट्टीदारों पर जमीन हड़पने की नीयत से कुशीनगर दर्शन कराने के बहाने लाकर छोड़ने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन, पुलिस से उन्हें मदद मिली। भटकते हुए वे मधुरिया गांव पहुंचे तो ग्राम प्रधान ने उनकी मदद कर उन्हें घर भिजवाया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवानीपुर निवासी रामबदन पांडेय की तरफ से कसया पुलिस को दिए गए तहरीर में कहा कि उनकी कोई संतान नहीं है। वे पत्नी के साथ रहते हैं। गांव में काफी जमीन है। उनके पट्टीदार जायदाद हड़पने चाहते हैं। इस नियत से उन्हें दो सप्ताह पूर्व कुशीनगर भगवान बुद्ध के दर्शन कराने के बहाने लाए और यहां उनके साथ मारपीट कर उनके पास रखे रुपये और सामान छीन कर चले गए। उनका आरोप है कि कसया पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने मदद करने की बजाय उन्हें भगा दिया। भटकते हुए वे मधुरिया गांव पहुंचे। वहां वे ग्राम प्रधान राजू यादव व राजेश पांडेय से आपबीती सुनाई। इसके बाद ग्राम प्रधान और राजेश ने बुजुर्ग रामबदन को मंगलवार को उन्हें उत्तराखंड भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें