फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आग से झोपड़ियां राख, भैंस और पशुपालक झुलसे

Sun, 21 Apr 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के अंध्या गांव में शनिवार को दोपहर में झोपड़ी में आग लग गई। तीन भाइयों की झोपड़ियां राख हो गईं। आग से घिरी भैंस को बाहर निकालने में पशुपालक और भैंस झुलस गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग में एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

अंध्या गांव निवासी मैनेजर शर्मा ,रविंद्र शर्मा ,सत्यवान शर्मा तीनों अलग-अलग झोपड़ी में परिवार के साथ रहते हैं। दोपहर में मैनेजर शर्मा के झोपड़ी में आग पकड़ ली। आग की लपटें देख लोगों ने शोर मचाया तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। झोपड़ी के आसपास बंधे जानवरों को किसी तरह लोगों ने बचाया। भैंस को बचाते समय रविंद्र शर्मा और भैंस झुलस गई। सूचना पर पहुंचे हलका लेखपाल अशोक कुमार कन्नौजिया ने आगलगी से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार किया। गांव वालों ने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
0
ट्रांसफार्मर की चिंगारी से बखार में लगी आग

पटहेरवा। क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बगल के एक बखार में आग लग गई। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा चैन पट्टी गांव के बिजली ट्रांसफार्म से निकली चिंगारी बगल में रखी निजामुदीन की बखार में जा गिरी और आग पकड़ ली। रास्ते से गुजर रहे युवक ने आग के लपट देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे बखार में रखा सारा अनाज जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें