फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पति को पिलाई शराब, घर में घुसकर महिला से की छेड़छाड़ और विरोध पर पिटाई

Mon, 31 Oct 2022 02:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

महिला ने तहरीर में बताया है कि गांव के दो व्यक्तियों ने उसके पति को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गए तो उनके साथ घर आ गए। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर तीन और लोग आ गए और गालियां देते हुए मारा पीटा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति को शराब पिलाने के बाद घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने तहरीर में बताया है कि गांव के दो व्यक्तियों ने उसके पति को शराब पिलाई। जब वह नशे में हो गए तो उनके साथ घर आ गए। महिला का आरोप है कि उन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर तीन और लोग आ गए और गालियां देते हुए मारा पीटा। महिला के दो देवर बचाने पहुंचे तो उन्हें भी लोगों ने पीट दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़, घर में घुसकर मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय का कहना है कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें