फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट से कूंचकर कर दी हत्या: पति ने मां - पत्नी की बेरहमी से ले ली जान, 5 वर्ष पहले हुई थी शादी- कुशीनगर की घटना

Mon, 12 Jan 2026 03:32 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

अहिरौली थाना के परसा गांव के रहने वाले सिकन्दर ने सोमवार को अपनी अट्ठाइस वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी और  करीब साठ वर्षीय मां रुना देवी की छत पर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिकन्दर को हिरासत में लेकर थाने गई।
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के परसा गांव में सोमवार की सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दिया। सूचना पर गांव में आला अफसर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। परसा गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन

अहिरौली थाना के परसा गांव के रहने वाले सिकन्दर ने सोमवार को अपनी अट्ठाइस वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी और  करीब साठ वर्षीय मां  रुना देवी की छत पर ईंट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिकन्दर को हिरासत में लेकर थाने गई।

जबकि मौके पर पुलिस के आला अफसर और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर आवश्यक कार्यवाई में जुटी है। सिकन्दर की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी । इसके पिता बनवारी की मौत पहले हो गई थी। सिकन्दर की चार बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।मौके पर भारी संख्या में पुलिस बन तैनात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें