फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति को दूसरे के घर में आपत्तिजनक हाल में पकड़ा

Tue, 17 Feb 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ युवक को उसकी पत्नी ने पकड़ लिया। पत्नी की सूचना पर आई पुलिस युवक को थाने ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना क्षेत्र के एक महिला को अपने पति पर उनके एक दोस्त की पत्नी के साथ संबंध होने की आशंका थी। पति का दोस्त विदेश में नौकरी करता है। पत्नी का आरोप है कि सोमवार की दोपहर उनके पति अपने दोस्त के घर गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही वह भी वहां पहुंची तो पति को दूसरी पत्नी के साथ पकड़ लिया। सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस पति को थाने ले गई। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें