फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस

Wed, 30 Jul 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दुदही निवासी महिला ने पति पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन की रहने वाली ललिता कुशवाहा पत्नी उपेन्द्र कुशवाहा का कहना है कि हमारे दो बच्चे हैं। हमारे पति आए दिन दहेज के लिए मारते-पीटते हैं। आरोप है कि पहले भी हमारी पिटाई कर चुके हैं। इसकी सूचना थाना पर दी थी। पुलिस चार बार सुलह समझौता करा चुकी है। 26 जुलाई शाम को हमारे पति दहेज में कमी को लेकर मारपीट कर घायल कर दिए। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि हमारे सामने पहली बार यह मामला आया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें