फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दहेज हत्या के आरोपी पति को भेजा जेल

Sat, 30 Sep 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 26 सितंबर की रात घर में छत से लटका मिला था विवाहिता का शव
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कुशीनगर। तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर-11 भटवलिया नंबर दो में मंगलवार की रात हुई एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति को दहेज हत्या के आरोप में जेल भेज दिया। उसके मायकेवालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन

देवरिया जिले के कमधेनवा गांव के निवासी स्व. उदयभान पटेल की विधवा पत्नी प्रतिमा देवी ने अपनी बेटी सरिता पटेल 20 की शादी तमकुहीराज थाना क्षेत्र के स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 (भटवालिया नंबर 2) निवासी नारायण पटेल के तीसरे बेटे विजय पटेल के साथ बीते 10 मई को धूमधाम से की थी। नारायण पटेल के चार पुत्र हैं। 11 मई को नवविवाहिता मन में ख्वाब संजाेए दुल्हन के रुप मे मायके से ससुराल आई थी। मायके पक्ष का आरोप था कि अतिरिक्त दहेज़ के लिए नवविवाहिता को प्रताड़ित किया जाता था। बाइक आदि की मांग की जाने लगी। पति विजय पटेल ने बताया था कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग छत पर सोए थे। देर रात सरिता छत से नीचे उतर आई। जब नीचे पहुंचा तो छत से काले रंग के दुपट्टे से लटक रही थी। नवविवाहिता की मां प्रतिमा देवी ने बताया था कि उनकी बेटी गर्भवती भी थी। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर पति को शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें