रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र के कुस्महा के रउक टोला में विवाहिता की दहेज के लिए हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को बुधवार को गांव के समीप नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका के पिता फूलचंद्र कन्नौजिया निवासी ग्राम बेलकुंडा थाना रूद्रपुर जिला देवरिया ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रंजना की शादी साल 2019 में रजवंत पुत्र में गेना निवासी ग्राम कुस्महा रउक टोला के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर बेटी को विदा किया था। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 50 हजार रुपये और बाइक की मांग करने लगे। संवाद