रहसू बाजार। काफी दिनों से उत्पात मचाने वाले बंदरों के झुंड को रविवार को शिकारियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। यह बंदर गांव के कई लोगों को काट दिया था। इससे लोग भयभीत रहते थे। क्षेत्र के गांव नदवाविशुनपुर में 50 की संख्या में बंदरों ने डेरा जमा लिया था। बंदरों का झुंड खेत में उगाई गई फसल, सब्जियों को नष्ट करने के साथ लोगों को काटकर घायल कर दे रहे थे। इससे परेशान गांव के लोगों ने चंदा जुटाकर शिकारियों को बुलाया। रविवार गांव पहुंचे शिकारियों ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद