खोटही गांंव में मिले सांप। स्रोत-सोशल मीडिया
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के खोटही गांव के नौका टोला में रविवार को किसान नसरुद्दीन अली की रिहायशी झोपड़ी और बगल के बांस के पेड़ों के बीच से सौ से ज्यादा सांप निकले। लोगों ने बताया कि सभी गेहुअन सर्प के बच्चे थे। ग्रामीणों ने सभी सांपों के बच्चों को मार दिया। नसरुद्दीन अली की रिहायशी झोपड़ी तथा उसके पास बांस के पेड़ों के बीच से रविवार सुबह छोटे-छोटे सांप निकलने लगे। यह खबर गांव में फैल गई। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। नसरुद्दीन और परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बिल को खोद कर सांपों को निकाला। इस बीच निकलते ही सांपों को मार दिया गया। गांव के जुल्फिकार अली, इमरोज, सहाबू, मनोज साहनी, संतोष मौर्य आदि ने बताया कि बांस के पेड़ों के बीच वर्षों से सांप रहते हैं, लेकिन एक साथ इतने सांप पहली बार देखे गए। इससे आसपास दहशत का माहौल है।