- आरोपी भेजा गया जेल, पकहां गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहां बाजार के पकहां गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने पड़ोसी के पक्के मकान में ठोकर मार दिया। मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और दीवारों में दरार पड़ गई है। शुक्रवार की सुबह तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमला करने, घर में घुसने और नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव की शीला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि गांव चंदन ने बृहस्पतिवार की देर रात अपने ट्रैक्टर से उनके घर पर कई बार ठोकर मारा। इस कारण दरवाजा टूट गया और दीवारों में दरार पड़ गई। आरोप है कि वह व्यक्ति घर में भी घुस गया। उससे बचने के लिए घर की महिलाएं पीछे की रास्ते भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चंदन पर घर में घुसने, हमला करने और नुकसान करने का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता शीला का आरोप है कि पुलिस ट्रैक्टर को थाने नही ले गई। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।