उजारनाथ। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चंद्रौटा गांव में सोमवार की दोपहर घर में आग लग गई। घर में रखे 12 हजार रुपये समेत सामान जल गया। पीड़ित जैबुन नेशा ने बताया कि सुबह भोजन कर बच्चों के साथ खेत में काम करने चली गई थी। दोपहर करीब 12:30 बजे बगल के एक लड़के ने घर में आग लगने की जानकारी दी। घर पहुंची, तो देखा कि पूरे घर को आग ने चपेट में ले लिया है। गांव के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। संवाद