फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूजर टैक्स को लेकर होटल एसोसिएशन ने जताई आपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। होटल एसोसिएशन ने शनिवार को नगरपालिका की ईओ अंकिता शुक्ला से मुलाकात की। उन्होंने होटलों पर लगाए गए यूजर टैक्स को लेकर आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए इसे कम करने की मांग की।एसोसिएशन के अध्यक्ष मत्स्यराज सिंह और संयोजक अनुपम पाठक ने कहा कि होटल संचालक पहले से ही नियमित रूप से हाउस टैक्स जमा करते हैं। इसी आधार पर उन्हें स्वच्छता प्रमाण पत्र भी जारी किया जाता है। उन्होंने कहा कि होटेलियर्स हमेशा प्रशासन और नगर पालिका का सहयोग करते रहे हैं। ऐसे में यूजर टैक्स की निर्धारित राशि अधिक है, जिसे कम किया जाना चाहिए। बताया कि जनवरी से बड़े होटलों से कचरा उठाने के एवज में पांच हजार रुपये और छोटे होटलों से दो हजार रुपये प्रतिमाह यूजर टैक्स लिया जा रहा है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस राशि को न्यूनतम करने की मांग की। इस संबंध में अंकिता शुक्ला ने कहा कि होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं और आपत्तियां रखी हैं। इस संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। नियमानुसार जो भी उचित होगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मत्स्यराज सिंह, अनुपम पाठक, शिवम पाठक, अजय सिंह, बैरिस्टर कुशवाहा, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें