फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आजमगढ़ को छह विकेट से हराकर मेजबान पडरौना ने जीता कप

Mon, 25 Dec 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विजेता टीम पडरौना को ट्रॉफी प्रदान करते विधायक मनीष जायसवाल, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ब
विज्ञापन
पडरौना। नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के खेल परिसर में चल रहीं कृष्णा साहा व विमलेश मल्ल स्मृति 16वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को मेजबान पडरौना क्रिकेट क्लब और रेहान स्पोर्ट्स आजमगढ़ के बीच खेला गया। पडरौना की टीम ने आजमगढ़ को छह विकेट से पराजित कर कप पर कब्जा किया। 73 रन की पारी खेलने वाले इंजेश गौड़ को मैन ऑफ द मैच और पडरौना टीम के ऑलराउंडर मेहताब को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जबकि बेस्ट बॉलर मेहताब, बेस्ट बैट्समैन गोविंद यादव व बेस्ट फिल्डर बंटी कुशवाहा को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आजमगढ़ टीम के कप्तान सुहैल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज के रूप में आये अभय और आर्यन ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन जब दोनों का विकेट गिरा तो मध्य क्रम के कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। इसके बाद खेलने वाले कप्तान सुहैल व पवन ने साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचा दिया। निर्धारित 25 ओवर के खेल में आठ विकेट खोकर आजमगढ़ की टीम 203 रन बना सकी। आजमगढ़ की तरफ से शैलेंद्र ने 25 गेंद पर 37 रन, अभय ने 21 गेंद पर 15 रन, आर्यन ने 13 गेंद पर 16 रन, विशाल ने 17 गेंद पर 18 रन, सुहैल ने 34 गेंद पर 44 रन और पवन ने 27 गेंद पर 38 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, पडरौना की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मेहताब ने चार, किशन ने दो, मल्लू और सुजीत ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पडरौना की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। महज 12 रन के स्कोर पर चंदन के रूप में पहला विकेट गिर गया। इसके बाद खेलने आये इंजेश ने पारी को संभाल लिया और आतिशी पारी खेल लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया। 23वें ओवर की गेंदबाजी में पडरौना की टीम छह विकेट रहते ही मैच को जीत कर कप पर कब्जा कर लिया। पडरौना की तरफ से अमन तिवारी ने 39 गेंद पर 42 रन, इंजेश ने 53 गेंद पर 73 रन, गोविंद ने 24 गेंद पर 54 रन की नाबाद, सुजीत ने 15 गेंद पर 20 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। वहीं, आजमगढ़ की तरफ से पवन ने दो, आकाश व फुरकान ने एक-एक विकेट लिया। 73 रनों की शानदार पारी खेलने वाले इंजेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जबकि पूरे प्रतियोगिता में नौ विकेट लेकर 63 रन बनाने वाले मेहताब को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। अंपायर सूरज यादव व अंकित मौर्या रहे। स्कोरिंग अभिषेक गैरी ने की। कमेंट्री प्रिंस तिवारी व नजमुद्दीन ने किया।


00

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया शुभारंभ
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच का यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, सदर विधायक मनीष जायसवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पुरस्कार वितरण के दौरान अतिथियों में सदर विधायक के अलावा नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल बुलबुल, डॉ. संदीप अरुण श्रीवास्तव, कारोबारी विक्रम अग्रवाल, कृष्ण मुरारी जायसवाल, मन्नू सिंह चंदेल, ऋषिकेश मिश्र, भाजपा के लोकसभा विस्तारक पवन पांडेय, सोना वर्मा, धवन जायसवाल, विकास वर्मा, मोहम्मद अजमल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन





ये रहे मौजूद
पूर्व ब्लॉक प्रमुख मन्नू सिंह चंदेल, सतीश साहा, इंद्रजीत जायसवाल बबलू, ऋषिकेश मिश्र, समशेर मल्ल, पाली चौरसिया, सज्जाद अली, नीरज सिंह बिट्टू, गुड्डू अंसारी, अजय साहा, लिंकन सिंह, चंदन जायसवाल, विकास जायसवाल, धीरज पाठक, रितेश मल्ल, अभय प्रताप सिंह, आजाद अली, अविनाश श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, विकास वर्मा, अनीष आलम, मुन्ना अली, जितेंद्र साहा, सुरेश रावत, समीर अग्रवाल, किशन साहा, बिट्टू साहा, पंकज बर्नवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें