फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अस्पताल सील, टीम को देख दो संचालक भागे

Wed, 25 Sep 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अवैध तरीके से सिंधुआ छोटी नहरी के पास संचालित बचपन चाइल्ड केयर को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। दुदही कस्बे में टीम के पहुंचने से पहले सूचना लीक हो गई और संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए नोडल अफसर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दुदही कस्बे में विभागीय गठजोड़ से दो निजी अस्पताल अवैध तरीके से संचालित हो रहे हैं। आईजीआरएस कर किसी ने दोनोंं अस्पतालों की शिकायत की थी। नोडल अफसर डॉ. अवधेश कुमार टीम के साथ दुदही कस्बे में पहुंचे। दोनों अस्पताल बंद मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि दस मिनट पहले अस्पताल बंद कर सभी लोग चले गए हैं। इसके बाद टीम सिधुआ छोटी नहर के पास संचालित बचपन चाइल्ड केयर अस्पताल पहुंची। टीम को देख संचालक घबरा गया और कोई कागज नहीं दिखा सका। सीएमओ कार्यालय के एक बाबू का नाम बताया। नोडल अधिकारी ने अवैध तरीके से संचालित अस्पताल को सील कर दिया। सूत्रों का कहना है कि सीएमओ कार्यालय में आईजीआरएस की शिकायत देखने वाला एक बाबू ने सूचना लीक कर दी थ्री। इसके चलते अस्पताल बंद कर संचालक फरार हो गए थे। नोडल अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि एक अस्पताल को सील किया गया। दो अस्पताल संचालक पहले ही अस्पताल बंद कर फरार हो गए। उनके खिलाफ आईजीआरस के जरिए शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें