रामकोला। नगर पंचायत परिसर में बुधवार को सफाई मित्र सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें कस्बा में स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले करीब 20 सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ नगर बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अहम है। नियमित सफाई के साथ नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय है। इसके बाद उन्होंने जगदीश, जितेंद्र, उमेश और सुभाष समेत करीब 20 सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।