फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईकोर्ट में जज बनने पर किया सम्मानित

Sun, 10 Mar 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। जबलपुर हाईकोर्ट में जज के पद पर नियुक्त सेवरही निवासी प्रमोद कुमार बरेलिया काे मारवाड़ी समाज के लोगों ने शनिवार को सम्मानित किया। मौजूद लोगों ने उन्हें क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी प्रमोद कुमार बरेलिया मध्य प्रदेश जबलपुर हाईकोर्ट के जज के पद पर नियुक्त हुए हैं। जज बनने के बाद वे सेवरही में शनिवार को पहली बार आए। इसकी जानकारी होने पर कस्बा के मारवाड़ी समाज के लोगों ने श्रीकृष्ण गौशाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत हाईकोर्ट के जज प्रमोद ने कहा कि प्रतिभा के लिए किसी क्षेत्र विशेष का कोई खास महत्व नहीं होता है। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को अपने बेहतर भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। कार्यक्रम को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, विजय तुलस्यान आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान सेवरही के एसएचओ दिग्विजय नारायण राय, निर्मल अग्रवाल, अनिल नाथानी, धीरज बरेलिया, प्रमोद नाथानी, आनंद रूंगटा, पंकज देवड़ा, सुशील नाथानी, अजय नाथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें