- जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर के पास की दुर्घटना
- रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के ही पकड़ी बुजुर्ग गांव के थे निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दिवाली के दिन सुबह साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से होमगार्ड की मौत हो गई। वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद के रवींद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के पकड़ी बुजुर्ग गांव के निवासी बटखरी प्रसाद (48) ड्यूटी समाप्त होने पर अपनी बाइक से घर वापस जा रहे थे। अभी रवींद्रनगर धूस के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बटखरी प्रसाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वह हेलमेट नहीं पहने थे।
बटखरी प्रसाद के मौत की खबर उनके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। होमगार्ड अपने पीछे चार बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं।