फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिपरा बाजार। मंगलवार की शाम ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार एक होमगार्ड बाइक से टकराकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। इससे होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। होमगार्ड ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोतीपुर टोला विजयी छपरा निवासी सुशर्मा (35) होमगार्ड थे। पडरौना से ड्यूटी करके शाम को बाइक से घर जा रहे थे। वह अभी पडरौना-पनियहवा मार्ग पर सूरजनगर बाजार में पहुंचे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर लगने के बाद वह बगल से गुजर रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने वाला बाइक चालक भाग निकला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें