कप्तानगंज। क्षेत्र के पटखौली के एक मैरेज हाल में रविवार को भाजपा के पिछड़ा मोर्चा की तरफ से धन्यवाद सभा का आयोजन हुआ। इसमें सरकार के जातिय जनगणना को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए पिछड़े समाज के राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनने पर सरकार को बधाई दी गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना को लेकर जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है वह लोगों के साथ देश के हित में है। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह ने कहा कि आने वाले पंचायत चुनाव में सभी पिछड़े समाज के लोगों को अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर लेनी चाहिए। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पिछड़ों के बारे में अगर कोई सरकार सोचती है तो वह भाजपा है। सभा को जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सदर विधायक मनीष जायसवाल, ऑपरेटिव के चेयरमैन संतराज यादव, राम प्रताप सिंह, राम गोपाल गुप्ता, पूर्व विधायक दीपलाल भारती आदि ने संबोधित किया। संवाद