फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोलह कलाओं से युक्त भाषा है हिन्दी

Sat, 28 Sep 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय संस्था के उत्तर प्रदेश इकाई की तरफ से हिन्दी पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को ऑनलाइन गोष्ठी हुई। इसमें हिन्दी : राष्ट्रभाषा होने की संभावनाएं और चुनौतियां विषय पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष डॉ. इंदू झुनझुनवाला ने कहा कि सबको समग्र रुप से हिन्दी को राष्ट्रभाषा स्वीकार करनी चाहिए। लंदन से जुड़ी ई-पत्रिका की संपादिका शैल अग्रवाल ने कहा की हिन्दी भाषा की अनेकानेक बोलियों में वर्चस्व की लड़ाई है। सुनील चौरसिया सावन ने कहा कि हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनने की पूरी संभावना है। हिन्दी भावात्मक भाषा है। अध्यक्षता करते हुए सुरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्पर्क भाषा के रूप में अंग्रेजी से मुकाबले हिन्दी राष्ट्रभाषा बनेगी। गोष्ठी को प्रोफेसर रचना शर्मा, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. मंजरी पांडेयस्नेह लता , डॉ. किरन सहाय , डॉ. नीलम सिंह और प्रोफेसर रचना शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान ज्योति तिवारी, साहित्यकार यशपाल सिंह ,चंदा प्रहलाद,बीएल प्रजापति आदि श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें