रामकोला। रामकोला क्षेत्र के खोटही परसिया में राजकुमार खटीक के इकलौते पुत्र की मौत की जानकारी होने पर हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार को गोरखपुर से सड़क मार्ग से खोटही गांव आएंगे। यहां निजी कार्यक्रम में कुछ समय रुकने के बाद गोरखपुर लौट जाएंगे। राजकुमार ने बताया कि वह राज्यपाल के पास ही रहते हैं। एक अप्रैल को उनके 18 वर्षीय पुत्र शुभम की मौत हो गई थी। सोमवार को राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल परिवार को ढाढ़स बंधाने आ रहे हैं। दोपहर करीब 3 बजे वह खोटही परसिया पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई है। एसडीएम कप्तानगंज योगेश्वर सिंह ने बताया कि हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का कार्यक्रम खोटही में सोमवार को लगा है। इसको लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।