फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टैंकर में छिपाई गांजे की खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 02:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पहले असम से गांजा को टैंकर में लोड किया करते हैं। इसके बाद कुशीनगर की सीमा में कहीं उतारकर उसे कार के जरिये मऊ पहुंचा दिया जाता है। माना जा रहा है कि आरोपी भड़कुलवा चौराहे पर टैंकर से गांजा उतार कर कार में लादने की फिराक में थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
हाटा कोतवाली क्षेत्र में गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाटा कोतवाली पुलिस ने सोमवार की भोर में असम से टैंकर में छिपाकर लाया जा रहा 42 किलो गांजा बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से बरामद टैंकर और कार को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि गांजा, असम से लाया जा रहा था। टैंकर से उतार कर उसे मऊ ले जाने की तैयारी थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।

कोतवाली परिसर में सीओ पियूषकांत राय ने बताया कि सोमवार की भोर में हाटा कोतवाली पुलिस को भड़कुलवा चौराहे के सर्विस लेन पर एक टैंकर और कार संदिग्ध हालत में दिखी। पुलिस ने जब टैंकर की जांच की तो उसके केबिन में छिपाकर रखा गया 42 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी पहचान संभल जिले के मातीपुर निवासी अकरम और कार चालक देवरिया के रुद्रपुर निवासी सुग्रीव विश्वकर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि पहले असम से गांजा को टैंकर में लोड किया करते हैं। इसके बाद कुशीनगर की सीमा में कहीं उतारकर उसे कार के जरिये मऊ पहुंचा दिया जाता है। माना जा रहा है कि आरोपी भड़कुलवा चौराहे पर टैंकर से गांजा उतार कर कार में लादने की फिराक में थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें