पडरौना। खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर अचार, मुरब्बा, शर्बत, चटनी आदि बनाने की जानकारी प्राप्त कर सकता है। यह जानकारी खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रभारी वीरेंद्र प्रसाद ने दी। उन्होंने ने बताया कि 8858972721 पर फोन कर फलों और सब्जियों से बनने वाले सामान के तरीकों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।