फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा परिणाम से अवसाद में हैं तो तत्काल लगाइए फोन

Mon, 22 May 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी किया है टोल फ्री नंबर
विज्ञापन

- परीक्षा परिणाम अनुकूल न आने पर अवसाद में आए छात्रों की मदद के लिए जारी की गई सेवा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद कम अंक पाने या असफल छात्रों की मन:स्थिति की समस्या दूर करने के लिए व्यवस्था की है। कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। 27 मई तक इस टोल फ्री नंबर पर बात कर समस्या बता सकेंगे। उनकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
परीक्षा में कम नंबर आने पर अवसादग्रस्त होकर विद्यार्थी कोई गलत कदम न उठा लें, इसके लिए बोर्ड ने हेल्पलाइन नंबर 1800118004 जारी किया है। इस नंबर पर 27 मई तक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक फोन कर मनोवैज्ञानिक से सलाह ले सकते हैं। इस नंबर पर केवल छात्र ही नहीं, बल्कि अभिभावक भी बात कर उचित सलाह ले सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने वाले छात्र-छात्रा या अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक काउंसलर निशुल्क जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड के जिला समन्वयक राहुल तिवारी ने बताया कि बोर्ड की तरफ से जारी यह हेल्पलाइन नंबर सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए है। इस पर निर्धारित समय पर फोन कर मनोवैज्ञानिक सलाह ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के अंक से उनकी प्रतिभा का आकलन न करें। प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है। अभिभावक उसका आकलन कर संबंधित क्षेत्र के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे अपने रुचिकर क्षेत्र में आगे बढ़कर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें