फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकान में आग लगने से भारी नुकसान

Fri, 04 Oct 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया चौराहे पर किराना की दुकान में बुधवार की रात आग लग गई। दुकान का सामान नष्ट हो गया। रात्रि गश्त पर निकली पुलिस व स्थानीय गांव वालों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी प्रवीण बर्नवाल पुत्र शिवशंकर बर्नवाल लबनिया चौराहे पर भरपटिया मार्ग पर किराना स्टोर की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह वह बुधवार की शाम करीब नौ बजे अपनी दुकान बंद कर चौराहे पर ही अपने किराए के आवास में सोने चले गए। देर रात अचानक उनकी दुकान में आग लग गई। किसी ने घटना की सूचना उन्हें दी। वह दौड़ते हुए दुकान के पास पहुंचे तो देखा कि उनकी दोनों दुकानें जल रहीं हैं। शोर मचाने पर आसपास लोग जुट गए। इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकले एसओ दीपक सिंह फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस व गांव वालों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है फायर ब्रिगेड को आने में काफी समय लग गया और इसके पहुंचने से पहले ही दुकान व उसके अंदर रखे सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पीड़ित दुकानदार प्रवीण बर्नवाल ने बताया कि इस आगलगी में लाखों की क्षति हुई है। इस संबंध में एसओ दीपक सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त पर पुलिस टीम के साथ वह लबनिया की तरफ गए थे। दुकान में लगी आग पर गांव वालों की मदद से काबू पा लिया गया। पीड़ित की ओर से अज्ञात के खिलाफ आग लगाने की तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
दो घरों में लगी आग, सामान जलकर राख

उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के जवार में दो घरों में बृहस्पतिवार की शाम को आग लग गई। आग में घर में रखा सिलाई मशीन,सोने चांदी का आभूषण व नकदी समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण देर शाम तक पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जवार गांव की रहने वाली ललिता देवी पत्नी संजय ठाकुर बकरी चराने और रविता देवी पत्नी अरविंद ठाकुर बृहस्पतिवार की शाम बच्चों का इलाज कराने फाजिलनगर गई थीं। घर पर कोई था नहीं और आग की लपटे निकलने लगी। आस-पास के लोगों के शोर मचाने पर गांव वाले पहुंचे और आग पर काबू पाए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि घर में आग लगने के कारण पता नहीं चला है। कानूनगो को फोन किया गया है। वह अपना रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपेगे। सरकार की ओर से मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें