प्राथमिक विद्यालय धुरिया भाठ में स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ.एसके सिंह।
कसया। क्षेत्र के धूरिया भाठ गांव के मलीन बस्ती में सोमवार को कसया सीएचसी की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें गांव के 118 लोगों का स्वास्थ परीक्षण किया गया।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटरिया ने कहा कि जिले में भीषण गर्मी होने से लू चल रहा है। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही लोगों को घर से बाहर निकलना चाहिए। सीएचसी प्रभारी कसया मार्कंडेय चतुर्वेदी ने गांव के 118 लोगों का स्वास्थ परीक्षण कर दवाएं और ओआरएस पाउडर का वितरण किया गया। इस दौरान डाॅ. संजय सिंह, मीरा दुबे, अमजद अली, वीरेंद्र शर्मा, अजीत यादव, विमलेश, राकेश पांडेय, सतीश ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद