फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे की स्वास्थ्य टीम ने ट्रेन में कराया महिला का प्रसव

Fri, 28 Apr 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के कोच में प्रसव के बाद महिला अपने नवजात बच्चे के साथ। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी ट्रेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। बांद्रा से बरौनी जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा कर रही एक महिला को रेलवे की स्वास्थ्य टीम ने ट्रेन की बोगी में ही प्रसव कराया। प्रसव के बाद उसे घर भेजा गया।
23 वर्यीय खुशबू खातून को बगहां तक जाना था। उसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। पति इस्तखार शेख ने मोबाइल फोन से 12 बजे रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर अपनी समस्या बताई। सूचना के आधार पर पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र की टीम कप्तानगंज जंक्शन पर पहुंची। इस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर-दो पर आना था, लेकिन महिला का सही तरीके से इलाज हो सके, इसका ख्याल करते हुए स्टेशन अधीक्षक शंभू प्रसाद ने प्लेटफार्म नंबर-एक पर ट्रेन को रुकवाया। उसके बाद रेलवे की स्वास्थ्य टीम ने महिला यात्री के पास पहुंचकर परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद कप्तानगंज रेलवे स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत मंडल चिकित्सक डॉ. सौम्या ने अपनी टीम के साथ केविन खाली कराकर परदे से कवर करते हुए बोगी में ही आवश्यक मेडिकल सुविधाओं के साथ महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं।जन संपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। महिला यात्री ने चिकित्सकीय टीम एवं रेलवे प्रशासन को आकस्मिक सेवा के लिए धन्यवाद दिया। उसके बाद महिला यात्री उसी अवध एक्सप्रेस से अपने गंतव्य बगहां के लिए रवाना हो गई। कप्तानगंज स्टेशन पर ट्रेन 1:13 मिनट पर पहुंची और पुन: 1.23 मिनट पर रवाना हो गई। ट्रेन पांच मिनट के बजाय 10 मिनट का रुकी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें