मथौली। मोतीचक बिकास खंड के बेलवा सुदामा गांव के नौका टोला में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। इस गांव में खसरा से पीड़ित लोगों का इलाज कर दवाइयां और बीमारी से बचाव के बारे में सुझाव दिए। इसके साथ ही गांव में बनी नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव भी कराया।
डाॅ. दीपक मिश्रा, डाॅ. सरफराज अहमद, सतेंद्र मिश्रा, अनिल भास्कर, विश्वजीत यादव और बबलू ने मरीजों की जांच किया। ऋतिक 7 वर्ष, सत्यम 7 वर्ष, बबिता 30 वर्ष, मोहिनी 8 वर्ष, यश 7 वर्ष, अनामिका 10 वर्ष, अमृता 7 वर्ष, रीना 25 वर्ष, अनुष्का 4 वर्ष, अंकुश 3 वर्ष, प्रीति 13 वर्ष, राज 16 वर्ष, रोहित 8 वर्ष, मीरा 50 वर्ष, आदित्य 12 वर्ष के साथ गांव के अन्य लोगों की जांच कर दवाइयां दीं। इस गांव के आठ लोग खसरा से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को इस बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए।