फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम का डेंटल क्लीनिक पर छापा, एक सील, दूसरा संचालक भागा

Sat, 10 Feb 2024 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। अवैध तरीके से चल रहे डेंंटल क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को छापा मारा। टीम को देख एक संचालक फरार हो गया, जबकि एक क्लीनिक को सील कर दिया गया और तीसरा संचालक रजिस्ट्रेशन का कागज दिखाने के लिए दो दिन का समय मांगा। कई क्लीनिक बंद कर संचालक खिसक गए। करीब एक घंटे तक टीम कस्बे में जमी रही।
विज्ञापन

पडरौना निवासी डॉ. बलिराम मणि त्रिपाठी ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से दुदही कस्बे में पूर्वांचल डेंटल क्लीनिक, बड़हरा में सुन्नी डेंटल क्लीनिक और स्टेशन रोड पर न्यू डेंटल क्लीनिक बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे हैं। इसके पहले भी इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन, विभागीय सांठगांठ के चलते कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोपहर में दुदही कस्बे में पहुंची। टीम को देख कई क्लीनिक चलाने वाले भाग निकले।
पूर्वांचल डेंटल क्लीनिक के संचालक स्वास्थ्य टीम को कोई कागजात नहीं दिखा सके। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया। टीम स्टेशन रोड के न्यू डेंटल क्लीनिक पर पहुंची। इसके संचालक ने रजिस्ट्रेशन होने का दावा करते हुए कागज दिखाने के लिए दो दिन का समय मांगा। अंत में टीम सुन्नी डेंटल क्लीनिक बड़हरा पहुंची तो संचालक क्लीनिक बंद कर भाग निकला। प्रभारी चिकित्साधिकारी दुदही डाॅ. संदीप कुमार ने बताया कि शिकायत पर टीम पहुंची थी। एक क्लीनिक को सील किया गया है। दो क्लीनिक की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें