फाजिलनगर। ब्लाॅक के पास शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 50 लोगों के हड्डी रोग से संबंधित मरीज चिह्नित कर उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी गई।
गोरखपुर एम्स के पूर्व आर्थो चिकित्सक डॉ. ए शेख उर्फ अजहर ने मरीजों का शुगर, बीपी, थायराइड आदि की जांच कर दवा दी। उन्होंने हड्डी रोग व अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिह्नित कर सर्जरी कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि गलत दिनचर्या से लोग विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में सभी को नियमित अपनी जांच कराते रहने चाहिए। इस दौरान निजामुद्दीन, अब्दुल रहमान, इम्तियाज अहमद, ग्राम प्रधान झुल्फकार अली, जनार्दन शाही, सैफ, इरशाद, डॉ. शाकिर अली, अबुल लैस सिद्दीकी, मोहमद फारूक, असलम खान, सैफुल्लाह सिद्दीकी, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।