पडरौना। हाटा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पतया गांव में राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें कई 171 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।स्वास्थ्य शिविर का ग्राम प्रधान समिउल्लाह खान ने उद्घाटन किया। इसके बाद हेपेटाइटिस के 56, टीबी के 18, एचआईवी के 148 और यौन जनित रोग से पीड़ित 34 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान चंद्रशेखर यादव, डॉ. विनय शाही, डाॅ. एलसी गुप्ता, सिंटू, निशांत मिश्रा, अर्जुन यादव, शिवकुमार पांडेय, गौतम शर्मा, अमित मिश्रा, हरीश, शबनम, छेदी, दिनेश, सविता, किरण आदि मौजूद रहीं। संवाद