फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिविर में 110 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 14 Jul 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के पिपरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 110 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. शिप्रा मिश्र ने कहा कि बरसात के मौसम में जलजनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इससे बचाव के लिए लोगों को ताजा भोजन करना चाहिए। भोजन में पौष्टिक तत्वों की मात्रा पर्याप्त होनी चाहिए। किसी भी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर को दिखाकर ही दवा लें। इसके बाद उन्होंने डॉ. विनोद सिंह के साथ विद्यालय के 110 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं दी। इस दौरान एएनएम मंजू भारती, सुमंत कुशवाहा, मनोज कुमार गुप्ता, अनुराधा पांडेय, मानसी वर्मा, किरण जायसवाल, अजय कुमार, विद्यावती देवी, गोधन, रामावती, नर्वदा आदि मौजूद रहे।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के इंदरसेनवा स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। इसमें दंत चिकित्सक डाॅ. अभिषेक मल्ल ने छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी। इस दौरान संजय मिश्रा, धनंजय सिंह, प्रेमप्रकाश चौबे, बबली त्रिपाठी, शिवांगी पांडेय, सुधा शर्मा, निशा सिंह, छोटी अंसारी, आइसा अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें