फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवरही ब्लॉक के झड़वा के प्रधान ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 07 Aug 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही ब्लॉक के झड़वा गांव के प्रधान ने एडीओ (पंचायत) पर कई गंभीर आरोप लगा डीएम को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने चेतावनी दी है कि जांच कराकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक रूप से आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन


सेवरही ब्लॉक के गांव झड़वा के प्रधान बृजेश राय का आरोप है कि एडीओ (पंचायत) अपने अधिकारों व पद का दुरुपयोग करते हुए ग्राम सभा के विकास कार्यों को प्रभावित कर रहे हैं। इस बाबत आईजीआरएस के माध्यम से की गई दस से अधिक शिकायतों को फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारित कर दिया गया जबकि वास्तव में समस्या जस की तस बनी हुई है। पांच बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भी सौंपा गया लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जून माह में गांव में तैनात सचिव का तबादला हो गया लेकिन एक माह बीत जाने के बावजूद नए सचिव को चार्ज नहीं सौंपा गया। गांव में जलभराव से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है बावजूद इसके जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई।

एडीओ (पंचायत) के ऊपर ग्राम सभा को अस्थिर करने का आरोप लगाते हुए प्रधान ने शिकायती पत्रक की प्रतिलिपि डीएम के अलावे सीडीओ, डीपीआरओ, बीडीओ सेवरही, क्षेत्रीय विधायक आदि को भेजकर चेतावनी दी है कि यदि 13 अगस्त तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो 15 अगस्त को सार्वजनिक रूप से आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन


000




- उत्पीड़न से तंग आकर बीते वर्ष भी तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश

तमकुहीराज। प्रधानों के उत्पीड़न का यह कोई नया मामला नहीं है इसके पहले भी तमकुहीराज ब्लॉक की महिला प्रधान इस्तीफे की पेशकश कर चुकी हैं। हालांकि बाद में डैमेज कंट्रोल कर मामले को शांत किया गया था। बीते वर्ष फरवरी में तमकुहीराज ब्लॉक के गांव धुरिया कोट की महिला प्रधान प्रीति चौसरिया का इस्तीफा सोशल साइट पर वायरल होने लगा था। महिला प्रधान ने ग्राम सभा में तैनात तत्कालीन सचिव के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि कि बाद में एसडीएम तमकुहीराज के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें